राज्य
15-May-2026


:खंडवा-खरगोन से होगी एंट्री; भोपाल-सीहोर में ज्यादा, इंदौर-उज्जैन में सामान्य बारिश के आसार भोपाल (ईएमएस)। मौसम विभाग द्वारा मध्यप्रदेया में मानसून के 10 से 16 जून के बीच दस्तक दने की संभावना बताई ज रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा। अनुमान है कि मानसून प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते एंट्री ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। औसतन 30 से 32 इंच बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा और सीहोर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है। वही दूसरी और मानसून की आहट के बीच प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार शाम कटनी में तेज आंधी के साथ ओले गिरे। उमरिया में बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। डिंडौरी के मेहदवानी और शहपुरा क्षेत्र में भी तेज आंधी-बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। आशीष पाराशर/ईएमएस/15/05/2026