बंगाल चुनाव में स्वयं व टीएमसी की करारी हार होने के बावजूद भी अगले दिन इस्तीफा नहीं देने की घोषणा कर ममता दीदी ने संवैधानिक संकट खड़ा किया। 7 मई को कार्यकाल समाप्ति पर राज्यपाल द्वारा उन्हें बर्खास्त करना पड़ा। जनमत को स्वीकार कर, अगर दिया पद त्याग। पाँच साल के बाद फिर, लक सकते हैं जाग॥ केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 में संशोधन किया...राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को अब राष्ट्रगान जन-गण-मन के समान दर्जा प्राप्त होगा। राष्ट्रगान के अपमान की तरह राष्ट्रगीत के अपमान पर भी अब सज़ा या जुर्माना होगा। राष्ट्रगीत को भी मिले, आज वही सम्मान। आज़ादी की जंग का, यही गीत था शान॥ साल लगे या सदी, हम ईवीएम को हटाकर ही रहेंगे। - अखिलेश यादव। नाच दिखाओ इस तरह, दर्शक जाएँ झूम। आँगन टेढ़ा है नहीं, सबको है मालूम॥ विदेशी मुद्रा बचाने के लिए गैर-ज़रूरी सोना नहीं ख़रीदें। अमेरिका-ईरान युद्ध के परिप्रेक्ष्य में विदेशी मुद्रा भण्डार को सुरक्षित रखने के लिए पीएम का आव्हान। आभूषण निर्माण भी, करते कुछ मजदूर। उनके भी भवितव्य की, चिंता करें हुज़ूर॥ एक ओर पीएम मोदी ने युद्ध के परिप्रेक्ष्य में संभावित विपत्ति को देखते हुए पेट्रोल-डीजल बचाने की, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता और मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन सौभाग्यसिंह करीब 500 वाहनों के क़ाफ़िले के साथ उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुँचे। ईंधन की करिए बचत, बोले पंतप्रधान। यह कारों का क़ाफ़िला, झूठी है यह शान॥ ईएमएस/16/05/206