राज्य
16-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) एयरपोर्ट रोड के समीप साठ फीट रोड पर स्थित अंबिकापुरी कॉलोनी के अंबिकापुरी गार्डन में मीनाक्षी सेवा समिति द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे का वितरण अभियान चलाया। समिति अध्यक्ष बलराम सोनी के अनुसार इस भीषण गर्मी में जब हम इंसानों के लिए घर से बाहर निकल पाना कठिन है, तो ये पक्षी भी पानी नहीं मिल पाने के कारण दम तोड़ देते हैं, इसलिए इस पुण्य कार्य को एक अभियान के स्वरूप शुरू किया गया है। इस अवसर पर समिति सचिव निशा जोशी ने कहा कि संस्था की बैठक में इसे लेकर फैसला हुआ था। जीव दया के इस कार्य में भाजपा नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र केसरी अतिथि के रुप में उपस्थित थे। उमेश गुप्ता, राजेश खत्री, विजय महेश्वरी, अजय मोरे, अनिता शर्मा, खुशबू प्रजापत, लीना बाहेती, केशव मीणा, नमन बागोरा, राकेश श्रीवास ने सक्रिय भूमिका निभाई। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026