अंतर्राष्ट्रीय
16-May-2026


आईएसआईएस का दूसरे नंबर का कमांडर था, अफ्रीकी क्षेत्र में था सक्रिय वॉशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ने नाइजीरिया में एक ऑपरेशन चलाया था जिसमें आईएसआईएस के वैश्विक स्तर पर दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया है। ट्रंप के मुताबिक अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मारने का ऑपरेशन अमेरिका और नाइजीरियाई सेना ने मिलकर किया था। ट्रंप ने अल-मिनुकी के मारे जाने की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब अफ्रीका के लोगों को नहीं डराएगा और न ही अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले ऑपरेशन्स की प्लानिंग में मदद करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने लिखा- आज रात मेरे निर्देश पर बहादुर अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सेना ने दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकवादी को युद्ध के मैदान से खत्म करने के लिए एक बहुत ही बारीकी से प्लान किए गए और बेहद मुश्किल मिशन को बिना किसी गलती के अंजाम दिया। अबू-बिलाल अल-मिनुकी, जो दुनिया भर में आईएसआईएस का दूसरे नंबर का कमांडर था, उसे लगा कि वह अफ्रीका में छिप सकता है, लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि हमारे पास ऐसे सूत्र थे जो हमें पल-पल की खबर दे रहे थे कि वह क्या कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अल-मैनुकी मुख्य रूप से अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में सक्रिय था जो 12 देशों में फैला हुआ है। साहेल अफ्रीका का एक अर्ध-शुष्क संक्रमण क्षेत्र है जो अटलांटिक महासागर से लेकर लाल सागर तक पूरे महाद्वीप में 5,900 किलोमीटर तक फैला है। यह उत्तर में स्थित शुष्क सहारा रेगिस्तान को दक्षिण में स्थित आर्द्र सूडानी सवाना क्षेत्रों से अलग करता है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाइजीरिया, चाड और सूडान तक फैला है। इसके अलावा इसका विस्तार गाम्बिया, गिनी, कैमरून और इरिट्रिया तक भी है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अल-मिनुकी इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस के एक वरिष्ठ कमांडर के तौर पर काम करता था और आईएसआईएस के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ प्रोविंसेस के लेक चाड डिवीज़न के अभियानों में उसकी सीधी भूमिका होती थी। जून 2023 में अमेरिकी विदेश विभाग ने उन्हें आधिकारिक तौर पर विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। सिराज/ईएमएस 16मई26

खबरें और भी हैं