राज्य
16-May-2026


मेरठ (ईएमएस)। यूपी के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी पर प्रेम प्रसंग के शक में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पिता मौके से फरार हो गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में शुक्रवार को एक पिता ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखा तो वे आग बबूला हो गया। जब युवती घर पहुंची तो पिता अल्ताफ ने उस पर चाकू से एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ हमले किए। जब युवती चिल्लाने लगी तो पिता उसे लहूलुहान करके फरार हो गया। इसके बाद घायल युवती को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जितेन्द्र 16 मई 2026