राज्य
16-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया कार्यकारिणी में ड्यूबॉल एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के महासचिव रजनीश जैन को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। मध्यप्रदेश ड्यूबॉल एसोसिएशन ने उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर ड्यूबॉल में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विगत दिनों जबलपुर के पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित 10 वीं सीनियर नेशनल ड्यूबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 के सफल आयोजन में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 20 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मध्य प्रदेश महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। उनके इस निर्वाचन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026