राज्य
16-May-2026


शाहजहांपुर (ईएमएस)। यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र में बीती रात ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से कार टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई और कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिसकर्मी बंडा थाने में तैनात थे। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बंडा थाने में तैनात कांस्टेबल दिनेश कुमार चौधरी शुक्रवार कार से किसी महिला के साथ थाना आ रहे थे। पुवायां थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज पर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दिनेश कुमार और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन दिनेश कुमार की मौत हो चुकी थी। महिला की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हरियाणा भिवानी दादरी के रहने वाले दिनेश का 2018 में पुलिस विभाग में चयन हुआ था। पिछले एक साल से बंडा थाने में तैनात थे। शुक्रवार रात दिनेश चौधरी एक महिला के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार पुवायां थाना क्षेत्र के पलिया मार्ग पर गांव भूडा मैंनारी पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार चला रहे कांस्टेबल दिनेश चौधरी घायल होकर कार की सीट के बीच फंस गए थे। जितेन्द्र 16मई 2026