राज्य
इन्दौर (ईएमएस) जनगणना 2027 प्रथम चरण का कार्य समय पूर्व पूर्ण करने वाले प्रगणकों का आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा सम्मान किया गया। झोन क्र. 14 के प्रगणक पवन जाधव का वार्ड क्र. 85 में जनगणना का कार्य जल्द पूरा करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान कर आयुक्त ने कहा कि इन प्रगणक ने आवंटित झोन एवं क्षेत्र में निर्धारित समय से पूर्व 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया है। उन्होंने नागरिकों से भी जनगणना कार्य में प्रगणकों का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर आयुक्त के साथ झोनल अधिकारी लोकेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026