राज्य
17-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी के तापमान में पिछले कुछ दिनों से वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार को आसमान साफ रहा और औसत तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री अधिक है। सबसे अधिक गर्म रिज क्षेत्र रहा। शुक्रवार को रिज क्षेत्र का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को आसमान साफ रहेगा। दोनों दिन तेज हवा चलेगी लेकिन तापमान में भी वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को सफदरजंग का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक और पिछले दिन की तुलना में एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/ मई/2026