नई दिल्ली (ईएमएस)। मोबाइल फोन, इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म और डिजिटल स्क्रीन पर लगातार बढ़ता समय युवाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देर रात तक आनलाइन सक्रिय रहना, कम नींद, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली युवाओं में हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के मामलों को तेजी से बढ़ा रही है। विश्व हाइपरटेंशन डे पर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं ने समय रहते अपनी जीवनशैली नहीं बदली तो आने वाले वर्षों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अध्ययनों के अनुसार इस समय भारत में 18 करोड़ से अधिक लोग हाइपरटेंशन से प्रभावित हैं। इसमें शहरी युवाओं में स्थिति अधिक गंभीर है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/ मई/2026