राज्य
17-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली सरकार ने आज शास्त्री नगर में 25 मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इन सड़कों के बनने से शास्त्री नगर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम, व्यवस्थित और बेहतर होगा। स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार की उम्मीद है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सड़क निर्माण के साथ ही शास्त्री नगर में पीएनजी पाइपलाइन, नई वाटर पाइपलाइन बिछाने, स्कूलों की मरम्मत, पार्कों के सौंदर्यीकरण और आरोग्य मंदिर निर्माण सहित अनेक विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। ये सभी कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/ मई/2026