इन्दौर (ईएमएस) चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड पर उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान तलाशने के लिए उसकी तलाशी ली तो जेब में मिले पर्स और मोबाइल से उसकी पहचान कुणाल पिता संतोष निवासी मनावर के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कुणाल कुछ सालों से पीथमपुर में रहकर पिता के साथ मजदूरी करता था शनिवार को वह मनावर से बाइक लेकर धार रोड सिरपुर तालाब तक आया था। उसका किसी महिला से लेन-देन का विवाद चल रहा था। परिजन का आरोप है कि उसने इसके चलते ही किसी दबाव में आकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा मामले में हत्या अथवा आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 18 मई 2026