कांकेर (ईएमएस)। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीवी-116 में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। किराए के मकान में महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान काजल राना (30 वर्ष), निवासी ग्राम बालांगी (झारखंड) के रूप में हुई है। वह अपने पति भीम राना के साथ पखांजूर के पीवी-116 में किराए के मकान में रह रही थी। बताया गया कि महिला ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - ईएमएस / 18 मई 2026