राज्य
18-May-2026
...


- अब पुलिस करेगी मां की तलाश मंडला (ईएमएस)। जिले के सलवाह चौकी क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी स्थित मनहरी घुघरा नाले में एक नवजात शिशु का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर तत्काल सलवाह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मां की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र एक्टिव कर दिया है। सलवाह चौकी प्रभारी नीलेश पटेल ने बताया कि नवजात शिशु का शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना लग रहा था। पानी में रहने के कारण शव फूल गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। ईएमएस/मोहने/ 18 मई 2026