यूरोप की कही जाती हैं गॉडमदर स्टॉकहोम,(ईएमएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन दौरे के बाद वहां की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया चर्चा में हैं। क्राउन प्रिंसेस ने पीएम मोदी को रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर ऑर्डर डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया। यह विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले एशियाई नेता हैं। हम आपकों बतातें कि क्राउन प्रिंसेज कौन हैं, जिन्हें गॉडमदर ऑफ यूरोप कहा जाता है, लेकिन उसके पहले इस पुरस्कार के बारे में जान लेते हैं। रॉयल ऑर्डर पर पोलर ऑर्डर डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस स्वीडन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो 1818 से दिया जा रहा है। यह पुरस्कार विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को उनकी असाधारण जनसेवा और स्वीडन के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान की पहचान के रूप में दिया जाता है। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया और स्वीडन की जनता के प्रति आभार जताया। पीएम मोदी ने यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों और भारत-स्वीडन की अटूट दोस्ती को समर्पित किया। उन्होंने कहा, रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार का मिलना भारत और स्वीडन के बीच ऐतिहासिक संबंधों और सभ्यतागत जुड़ाव की एक बार फिर पुष्टि करता है। कौन हैं क्राउन प्रिंसेज विक्टोरिया? क्राउन प्रिंसेज विक्टोरिया स्वीडन के किंग कार्ल-16 गुस्टाफ की सबसे बड़ी संतान हैं और देश के उत्तराधिकार अधिनियम के मुताबिक सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं। 48 साल की प्रिंसेज विक्टोरिया सिंहासन की उत्तराधिकारी होने के नाते राज्य के प्रमुख के रूप में भविष्य की भूमिका के लिए तैयारी कर रही हैं। अगर वे सिंहासन पर बैठती हैं, तब स्वीडन के इतिहास में गद्दी संभालने वाली चौथी महारानी होंगी। भाई की जगह बनीं गद्दी की वारिस हालांकि, 1977 में जन्मीं विक्टोरिया राजा कार्ल 16 की पहली संतान थीं, लेकिन 1979 में छोटे भाई प्रिंस कार्ल फिलिप के पैदा होने के बाद वे सिंहासन के उत्तराधिकारी बन गए। उस समय बड़े बेटे को ही सिंहासन का उत्तराधिकारी घोषित होने का नियम था। लेकिन एक साल बाद स्वीडन ने संविधान में संशोधन किया और शासक की सबसे बड़ी संतान को ही प्राथमिकता दी, चाहे वह लड़का हो या लड़की। इससे विक्टोरिया क्राउन प्रिंसेज बन गईं। स्वीडन की क्राउन प्रिंसेज को एक और उपाधि से बुलाया जाता है.....यूरोप की गॉडमदर। स्वीडन की बेहद लोकप्रिय क्राउन प्रिंसेज गॉडपैरेंट बनने के मामले में भी पसंदीदा रही हैं। यूरोप के लगभग हर देश की रॉयल फैमली में उनके गॉडचिल्ड्रेन हैं। इन तीन भावी राजा और रानी भी हैं। यूरोप के संभ्रांत लोगों में बच्चों का गॉडफादर और गॉडमदर बनने की सदियों पुरानी परंपरा है। ये गॉडपैरेंट इन बच्चों के संरक्षक माने जाते हैं। आशीष/ईएमएस 19 मई 2026