क्षेत्रीय
19-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। राऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा एवं एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा की उपस्थिति में राऊ स्थित बड़े तालाब पर मां नर्मदा की भव्य आरती एवं छप्पन भोग लगाकर मां नर्मदा से राऊ नगर के लिए मंगल की कामना की। राऊ में मां नर्मदा के आगमन पश्चात आई प्रथम अमास्या के शुभ अवसर पर आयोजित इस उल्लासपूर्ण आयोजन में श्रद्धालुओं ने दो फीट की पाइपलाइन से जो मां नर्मदा का पानी तालाब में छोड़ा जा रहा है वही नर्मदा स्नान किया और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्षा पप्पी विजय पाटीदार, भारती राजेश मंडले, सुरेन्द्र मंडले, घनश्याम नारोलिया, किरण सूर्यवंशी, पूर्व शिव डिन्गू, माखन मंडले, नगर परिषद् के समस्त पार्षदगण पार्षद प्रतिनिधि, संगठन परिवार के साथी एवं बहुत बड़ी संख्या में राऊ नगर की धर्मप्रेमी जनता मौजूद रहीं। - 19 मई 2026