क्षेत्रीय
19-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। खमरिया थानान्तर्गत नारायण धाम फागुआ नाला के समीप रहने वाले पोल्ट्री फार्म के एक श्रमिक ने कल रात घर में एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच में लिया। खमरिया पुलिस ने बताया कि नारायण धाम फगुआ नाला निवासी रामस्वरूप गोंटिया फिनिक्स पोल्ट्री फार्म में काम करता है उसके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा चंद्र मोहन गोंटिया उसके साथ रहता है। चन्द्रमोहन भी फिनिक्स पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करता था गत 17 मई को चन्द्रमोहन पोल्ट्री फार्म में करके शाम को घर आया था रात लगभग 8 बजे सभी खाना खाने के बाद सो गये थे। रात लगभब 9 बजे चन्द्रमोहन पत्नी व बच्चों से अलग दूसरे कमरे में सोने चला गया सुबह लगभग सात बजे रामस्वरूप ने घर के ऊपर जीना के पास देखा कि उसका छोटा बेटा चन्द्र मोहन खिडक़ी राड से रस्सी बांधकर फांसी पर लटका था जिसकी मौत हो गई थी। सुनील साहू / मोनिका / 19 मई 2026 / 01.20