20-May-2026
...


- अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त बने * अन्य तीन आईएएस अधिकारियों का भी तबादला मुंबई, (ईएमएस)। महाराष्ट्र के चर्चित आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे एक बार फिर तबादले को लेकर चर्चा में हैं। मार्च 2026 में हुए तबादले के बाद अब मई 2026 में उनका 25वां तबादला कर दिया गया है। ख़ास बात यह है कि 21 साल की सेवा में लगातार होने वाले तबादलों के कारण उनकी “सिल्वर जुबली ट्रांसफर” की चर्चा हो रही है। इस बीच राज्य सरकार ने तुकाराम मुंढे को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) का आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले मार्च 2026 में उन्हें आपदा प्रबंधन, राजस्व और वन विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन महज डेढ़ महीने बाद ही उन्हें नए विभाग में भेज दिया गया। आपको बता दें कि तुकाराम मुंढे अपनी सख्त कार्यशैली और ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से वे कई बार विवादों और लगातार तबादलों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। * तुकाराम मुंढे का 21 साल में 25 बार तबादला... अगस्त 2005- प्रशिक्षु, उप जिला कलेक्टर सोलापुर। सितंबर 2007- उप जिला कलेक्टर, देगलुर उप-विभाग। जनवरी 2008- सीईओ, जिला परिषद नागपुर। मार्च 2009 - आयुक्त, आदिवासी विभाग। जुलाई 2009- सीईओ, वाशिम। जून 2010- सीईओ, कल्याण। जून 2011- कलेक्टर, जालना। सितंबर 2012- बिक्री कर संयुक्त आयुक्त मुंबई। नवंबर 2014- सोलापुर जिला कलेक्टर। मई 2016- आयुक्त, नवी मुंबई मनपा। मार्च 2017- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीएमपीएल, पुणे। फरवरी 2018- आयुक्त, नासिक मनपा। नवंबर 2018- संयुक्त सचिव, योजना। दिसंबर 2018- परियोजना अधिकारी, एड्स नियंत्रण, मुंबई। जनवरी 2020- आयुक्त, नागपुर मनपा। अगस्त 2020- सदस्य सचिव, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण, मुंबई। जनवरी 2021- नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ़ इंडिया। सितंबर 2022- कमिश्नर हेल्थ सर्विसेज़ और डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन। अप्रैल 2023 - सेक्रेटरी एनिमल हस्बैंड्री एंड डेयरी डेवलपमेंट जून 2023- सेक्रेटरी मराठी भाषा डिपार्टमेंट जुलाई 2023- सेक्रेटरी एग्रीकल्चर एंड एनिमल हस्बैंड्री डिपार्टमेंट जून 2024- अनऑर्गनाइज्ड लेबर डिपार्टमेंट अगस्त 2025- दिव्यांग वेलफेयर डिपार्टमेंट मार्च 2026- डिज़ास्टर मैनेजमेंट, रेवेन्यू और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट मई 2026- फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, कमिश्नर जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। * अन्य आईएएस अधिकारियों के भी तबादले - कान्हुराज बगाटे को महाडिस्कॉम, कल्याण के एमडी पद से हटाकर महामुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का एमडी बनाया गया है। - श्रीधर डुबे को खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त पद से हटाकर स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी, ठाणे का सीईओ नियुक्त किया गया है। - बाबासाहेब बेलदार को महात्मा फुले महामंडल के एमडी पद से हटाकर जिला परिषद धुले का सीईओ बनाया गया है। - २० मई/२०२६/ईएमएस