क्षेत्रीय
20-May-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में चलाये जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान (15 मई से 5 जून 2026) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम.) अभिषेक राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी, आजमगढ़, बलिया, भटनी, बेल्थरा रोड, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग, सलेमपुर और सीवान तथा मंडल के विभिन्न यूनिटों में प्रभात फेरी, प्लास्टिक प्रदूषण का आकलन/निगरानी, प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिये सोशल मीडिया अभियान, पोस्टर एवं डिजिटल सामग्री के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना तथा रेल कर्मचारियों के लिये प्लास्टिक कचरा कम करने हेतु कार्यशालाओं को आयोजित करना सम्मिलित है। रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों के बीच प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के बैग के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये कपड़े के बैग वितरित किया गया । रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और हाउस कीपिंग कर्मियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया | इसके साथ ही रेलवन, ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म और दूसरे डिजिटल एप्लीकेशन के ज़रिए डिजिटल टिकटिंग और पेपर लेस यात्रा को बढ़ावा देने के लिए डिवीज़न के अलग-अलग स्टेशनों पर एक जागरूकता कैंपेन चलाया गया। यात्रियों को टिकट बुकिंग और रेलवे सेवाओं के लिए डिजिटल तरीके अपनाने के लिए बढ़ावा दिया गया ताकि कागज़ की खपत कम हो, सुविधा बढ़े और मिशन लाइफ पहल के तहत पर्यावरण के लिए टिकाऊ तरीकों को सपोर्ट किया जा सके। - 20 मई 26