20-May-2026
...


देवघर (ईएमएस)।एएस कॉलेज, देवघर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम तथा विज्ञान संकाय हटाए जाने के विरोध में बुधवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जतायी।छात्रों का कहना है कि उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग, रांची द्वारा जारी नए संकल्प से उनमें आक्रोश है। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा और निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।छात्रों ने बताया कि वर्ष 1969 में स्थापित इस कॉलेज में लंबे समय से कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई होती रही है।वर्ष 2004 में राज्य सरकार द्वारा बीएड पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति दी गई थी। कॉलेज को बी प्लस’ ग्रेड प्राप्त है तथा यहां आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं सहित बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि जहां अन्य नये कॉलेजों में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, वहीं एएस कॉलेज से इनका हटाया जाना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है।उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों को पूर्व की भांति बहाल करने की मांग की है। - 20 मई 26