20-May-2026
...


देवघर (ईएमएस)। नगर थाना क्षेत्र के देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित बरनवाल सेवा सदन के समीप बुधवार सुबह एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्धा का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया।पुलिस ने पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शव को 72 घंटे के लिए शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है।अस्पताल कर्मियों के अनुसार, मृत महिला बुजुर्ग व अत्यंत कमजोर अवस्था में प्रतीत हो रही थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को पूर्व में एलआईसी कार्यालय के आसपास प्लास्टिक चुनते देखा गया था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। - 20मई/26