क्षेत्रीय
20-May-2026
...


जामताड़ा (ईएमएस)। नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया गांव से आगे पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले को लेकर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 57/2026 दर्ज किया गया है।यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दूधानी गांव निवासी राजामनी मंडल के रूप मे हुई थी।घटना 12 मई 2026 की बताई जा रही है।मृतक के पुत्र दीपक मंडल का आरोप है कि आरोप है कि बिना नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए धक्का मार दिया था जिससे युवक की मौत हो गई थी।थाना पुलिस ने ट्रैक्टर के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई राजेश्वर यादव बनाए गए हैं।समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। - 20मई/26