देवघर (ईएमएस)। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जिले भर के दवा दुकानदारों एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रही।देवघर जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले के थोक व खुदरा दवा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। हड़ताल के कारण जिले भर के करीब 500 दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे आम लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि आवश्यक व आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता बनाये बनाए रखने का दावा किया गया।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध व अनियमित दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी और भारी छूट से छोटे व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं। इसके विरोध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। साथ ही व्यवसायियों ने केंद्र सरकार से जी एस आर 817(ई) व जी एस आर 220(ई) को वापस लेने तथा ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।हड़ताल शांतिपूर्ण रही और इसे व्यापक समर्थन मिला।मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सचिव दिवाकर कमल, अरविंद कुमार चौधरी, चन्द्र शेखर झा, किशोर झा, संजय ड्रोलिया, प्रभाष कुमार चौधरी, शुकदेव बरनवाल, संजीव केजरीवाल, संजीव झा, राजेंद्र केसरी, विनोद सिंघानिया, प्रकाश लाठ, साहिल ड्रोलिया, निरंजन कुमार, विनोद गुटगुटिया गुटिया, अशीष सिंघानिया मौजूद थे। - 20मई/26