राज्य
20-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) रूटिन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्टल सहित हजारों रुपए की शराब मिली है। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पकड़ाएं तस्कर का नाम शुभम पिता राजेश नाथ निवासी गायत्री नगर हैं। पुलिस टीम ने उसको गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक झोले में 20 बोतल शराब मिली जिसकी कीमत तीस हजार रुपए है। वहीं उसकी तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्टल भी मिला है। इसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के साथ 25 आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह देसी पिस्टल कहां से लाया था और क्यों। वहीं अवैध शराब के संदर्भ में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आनंद पुरोहित/ 20 मई 2026