राज्य
20-May-2026


-खेलदूतों का सम्मान उज्जैन (ईएमएस) । खेलों में निष्पक्षता, ईमानदारी और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व फेयर प्ले दिवस के अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम एवं खिलाड़ियों का सम्मान प्रसंग आयोजित किया गया। सारगर्भित शुभकामना संदेश में कुलगुरु प्रो डा अर्पण अर्पण भारद्वाज ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और अनुशासन को आत्मसात करने का सशक्त जरिया हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी को अपनाते हुए समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें। संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र मेहता एवं प्रो डा कामरान सुल्तान ने अपने उद्बोधन में कहा कि फेयर प्ले की भावना खिलाड़ी के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल खेल के मैदान तक सीमित है, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनती है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे विश्व फेयर प्ले दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रो डा कामरान सुल्तान अध्यक्ष प्रबंध अध्ययन मंडल एवं *प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर रहे मिस्टर एमपी रहे योगगुरु* शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला के संकाय डा भूषण केकरे द्वारा स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी स्टूडेंट सम्राट विक्रमादित्य विवि के पूर्व प्रतिभाशाली एल्युमिनी सौरभ दुबे का जेएनआईबीएम संस्थान परिसर में सम्मान करते हुए बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र संघ तथा अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्ष खेल समिति द्वारा इस दिवस को विशिष्ट मान्यता प्रदान की गई है। राज्य स्तरीय चयनित शतरंज खिलाड़ी प्रो.डा.धर्मेंद्र मेहता निदेशक पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान ने विभिन्न संयुक्त राष्ट्र संपोषणीय विकास लक्ष्यों 3,4 एवं 17 को जोड़ते हुए “स्पोर्ट फॉर पीस” के संदेश के साथ समानता, गैर-भेदभाव और एकजुटता पर जोर दिया।कार्यक्रम में श्री केकरे द्वारा विद्यार्थियों को खेलों में निष्पक्षता, अनुशासन और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया कि वे डोपिंग एवं अनुचित साधनों से दूर रहकर सच्ची खेल भावना के साथ प्रदर्शन करें। श्री गोविंद तोमर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा फेयर प्ले के मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही एवं कार्यक्रम के दौरान उत्साह देखते ही बन रहा था । ईएमएस/मोहने/ 20 मई 2026