क्षेत्रीय
20-May-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। . मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नरसिंहपुर अंतर्गत सेक्टर क्रमांक-5 गोरखपुर की सेक्टर स्तरीय बैठक ग्राम पंचायत भवन कोदरासकला में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समन्वयक श्री जय नारायण शर्मा, नवांकुर संस्था सतपुड़ा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गंगाराम डहेरिया एवं सचिव श्री सुखदेव डहेरिया सहित विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में आगामी 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले जल स्रोत पूजन अभियान, जल कलश यात्रा एवं जल संरक्षण जनजागरण कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। 26 मई से 4 जून तक सहायक नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के सर्वेक्षण अभियान, उपयोगिता प्रमाणपत्र तैयार करने तथा क्षेत्र में सघन पौधारोपण कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में वर्तमान समय में जल संरक्षण तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए जनभागीदारी की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता करने पर बल दिया। बैठक के दौरान विभिन्न ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मेरावी/ ईएमएस / 20/05/2026