21-May-2026
...


- सालों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात नई दिल्ली (ईएमएस)। दयालपुर वार्ड, अमर विहार में रघुनाथ मंदिर के पास लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ एमसीडी जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक एवं डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट भी विशेष रूप से मौजूद रहे। नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पुनीत शर्मा ने बताया कि यह कार्य एमसीडी द्वारा कराया जा रहा जिससे लोगों को फायदा मिलेगा। यह नाला निर्माण कार्य मेन रोड से सीधे बड़े नाले तक जोड़ा जाएगा। - नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026