सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहा मेलोडी रोम,(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में एक संयुक्त प्रेसवार्ता की, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर, मेलोनी ने हिंदी में परिश्रम ही सफलता की कुंजी है कहकर सभी को आश्चर्यचकित किया। उन्होंने परिश्रम शब्द के महत्व को समझाया, जिसका अर्थ है कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास और समर्पण, जो भारत में एक बेहद खास और अक्सर इस्तेमाल होने वाला शब्द है। पीएम मोदी ने रोम को इटरनल सिटी बताकर अपनी लोकसभा सीट काशी को भी इतरह का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तब बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि गहरे सांस्कृतिक संबंध स्थापित होते हैं। इसके बाद पीएम मोदी को रोम स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक क्यू डोंग्यू द्वारा प्रतिष्ठित एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया गया। दोनों नेताओं ने भारत और इटली के रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का ऐतिहासिक फैसला लिया। पीएम मोदी ने बताया कि इटली की डिजाइन और तकनीक को भारत की प्रतिभा और सस्ते नवाचार के साथ जोड़कर वैश्विक लाभ के लिए काम किया जाएगा। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 400 से अधिक इतालवी कंपनियां पहले से ही भारत में सक्रिय हैं। तकनीक और नवाचार, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और अंतरिक्ष शामिल हैं, इस साझेदारी की आधारशिला बनने वाले है। आशीष दुबे / 21 मई 2026