जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर थाना अतंर्गत पहले जीजा ने अपने साले को शराब पीने के लिए भड़पुरा शराब दुकान बुलाया जहां शराब पीने के बाद और शराब मंगाने के लिए साले से पैसे मांगे, पैसे नहीं मिलने पर जीजा और एक अन्य ने मिलकर साले के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया| घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मचारी कालोनी देवरी रामबोर्ड निवासी 42 वर्षीय संतोष सिंह ठाकुर के मोबाइल पर गत दिवस जीजा यशपाल ठाकुर ने कॉल आया जिसने उसे मझोली बायपास बुलाया| सूचना पाकर वह क्वाटर देशी शराब लेकर मझौली बाईपास पहुंचा जहां उसका जीजा यशपाल ठाकुर मोटरसाईकिल लेकर एक अन्य व्यक्ति के साथ मझौली बाईपास के पास खड़ा मिला और तीनों मोटर साईकिल में बैठकर भडपुरा शराब दुकान के किनारे रात लगभग 2 बजे शराब पिये, जीजा यशपाल ठाकुर बोला कि एक और शराब लेते है और उससे शराब लेने के लिये पैसा मांगा, उसने बोला पैसा नहीं है इसी बात उसे गाली गलौज करने लगा, गाली देने से मना करने पर एक अन्य ने उसका हाथ पकड़ और जीजा यशपाल ठाकुर ने चाकू से उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को शासकीय अस्पताल पनागर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296 ए, 118(1), 119(1), 3(5) बी.एन. एस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 21 मई 2026