21-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत कटारा गणेश चौक में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड के सूने घर के छत के ऊपर सीढ़ी के पास खुले स्थान से अज्ञात चोर घर में घुसे और 50 हजार नगदी व सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा गणेश चौक अधारताल निवासी 40 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड श्रीमति नूरी रजा मंसूरी का 15 साल का बेटा मौसी के घर गया था और श्रीमति नूरी रजा मंसूरी रोजाना की तरह सुबह 11 बजे घर पर ताला लगाकर समदड़िया मॉल ड्यूटी के लिए गई थी| शाम 7 बजे घर वापस आई और बाहर के दरवाजे का ताला खोलकर अंदर कमरे में गई तो देखा अंदर वाले कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था कमरे में रखी अलमारी में 50 हजार रुपए, सोने की एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल एवं जरूरी दस्तावेज आईडी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 21 मई 2026