-रूस की कूटनीति में वोदका उसी तरह शामिल है, जैसे चीन की मेज पर चाय बीजिंग,(ईएमएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर हैं। जब भी बीजिंग में पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात होती है, तो तस्वीरों में वोदका की तस्वीर भी आती है। रूस के लिए वोदका सिर्फ शराब नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान है और चीन के साथ रिश्तों में यही वोदका दोनों देशों की दोस्ती, भरोसे और रणनीतिक साझेदारी को जाहिर करती है। रूस की कूटनीति में वोदका उसी तरह शामिल है, जैसे चीन की मेज पर चाय। ऐसे में क्या वोदका को दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक टूल का काम करती है? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात में वोदका का होना ये बताता है कि रिश्ता सिर्फ सरकारी नहीं, व्यक्तिगत स्तर तक मजबूत है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में ऐसी तस्वीरें बहुत मायने रखती हैं। चीन में रूसी वोदका अब सिर्फ विदेशी शराब नहीं रही, बल्कि “रूसी कल्चर” का हिस्सा बनकर पेश की जाती है। बीजिंग, शंघाई और शेनझेन के बार और होटल इसे प्रीमियम लाइफस्टाइल से जोड़कर बेचते हैं। यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों के दबाव के दौर में जब रूस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ने लगा, तब चीन के साथ साझा डिनर, टोस्ट और वोदका वाली तस्वीरों ने एक साफ संदेश दिया कि बीजिंग अब भी मॉस्को के साथ है यानी जहां बयान खत्म होते हैं, वहां से वोदका की कूटनीति शुरू होती है। 2013 में आधिकारिक तौर पर पदभार संभालने के बाद से, शी, पुतिन से 40 से अधिक बार मिल चुके हैं, जो पश्चिमी नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों की संख्या से कहीं अधिक है। चीन में वोदका का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जो 2024 में करीब 3.12 अरब डॉलर था और 2030 तक इसके 4.56 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। घरेलू स्तर पर सबसे अधिक बिकने वाली शराब, बैजीउ की तुलना में वोदका का बाजार अभी भी छोटा है, लेकिन अब लोग वोदका को पसंद कर रहे हैं और लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है। 2024 की शुरुआत में वोदका के आयात की मात्रा में बढ़ोतरी हो रही है और 2024 से इसमें काफी इजाफा हो रहा है। चीन में वोदका को मॉडर्न लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जा रहा है। चीन में वोदका बाजार ने 2016 से 2021 की अवधि के दौरान 4.92 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 2017 में तो पिछले साल से 15.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 2020 में अपना सबसे कमजोर प्रदर्शन किया, जब इसमें 2019 की तुलना में -16.12फीसदी की गिरावट आई। 2016 से 2021 के बीच चीन में वोदका बाजार का सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट अनफ्लेवर्ड वोदका था, जिसने 4.92फीसदी की सीएजीआर दर्ज की। सिराज/ईएमएस 22 मई 2026