- सोना 400 रुपए से अधिक लुढ़का, चांदी 2,74,150 रुपए प्रति किलो नई दिल्ली (ईएमएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ खुले और खबर लिखे जाने तक इनमें लगातार गिरावट जारी रही। घरेलू बाजार में सोना 1,59,200 रुपए के करीब, जबकि चांदी 2,74,150 रुपए के आसपास कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बहुमूल्य धातुओं में दबाव देखा गया। एमसीएक्स पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 108 रुपए की गिरावट के साथ 1,59,498 रुपए पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,59,606 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 404 रुपए की गिरावट के साथ 1,59,202 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 1,59,498 रुपए का उच्च और 1,58,816 रुपए का निचला स्तर छुआ। इस साल सोना 1,80,779 रुपए के सर्वोच्च स्तर को छू चुका है। चांदी के जुलाई कॉन्ट्रैक्ट में भी सुस्ती देखी गई। यह शुक्रवार को 1,083 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 2,73,800 रुपए पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 2,74,883 रुपए था। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 738 रुपए की गिरावट के साथ 2,74,145 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में चांदी ने 2,74,350 रुपए का उच्च और 2,73,266 रुपए का निचला स्तर दर्ज किया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना 4,544.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक 19.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,523.40 पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोने ने 5,586.20 रुपए का उच्चतम स्तर देखा था। वहीं कॉमेक्स पर चांदी 77.01 रुपए प्रति औंस पर खुलने के बाद 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 76.34 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। चांदी ने इस साल 121.79 रुपए का सर्वोच्च स्तर छुआ था। सतीश मोरे/22मई ---