व्यापार
22-May-2026
...


- रुपया गुरुवार को 50 पैसे की बढ़त के साथ 96.36 पर बंद हुआ था मुंबई (ईएमएस)। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.18 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी, भू-राजनीतिक तनाव में कमी के शुरुआती संकेतों और केंद्रीय बैंक के सक्रिय हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.30 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 96.18 तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे अधिक था। रुपया गुरुवार को 50 पैसे की बढ़त के साथ 96.36 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 99.24 पर रहा। सतीश मोरे/22मई ---