खेल
22-May-2026
...


मुम्बई (ईएममएस)। आईपीएल के इस 19 वें सत्र में शानदार गेंदबाजी कर सभी का ध्यान खींचने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए शामिल किया गया है। ये पहली बार है जब प्रिंस भारतीय टीम से खेलते हुए दिखेंगे। इसी को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मजेदार अंदाज में बधाई दी। प्रिंस अर्शदीप को भैया कहकर बुलाते है। इसी को देखते हुए अर्शदीप ने कहा है कि अब टीम में आ गया है इसीलिए नाम से बुला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह मजेदार और सहज बातचीत दोनों खिलाड़ियों के बीच की अच्छी केमिस्ट्री और अर्शदीप के परिपक्व रवैये को दर्शाती है, जो एक जूनियर खिलाड़ी को बड़े सम्मान के साथ संबोधित करने के लिए कह रहे हैं। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया है। गौरतलब है कि आईपीएल के अगले मुकाबले में लखनऊ की टीम का मुकाबला पंजाब किंग्स से है। यह मजेदार वाकया ऐसे समय सामने आया है जब पंजाब किंग्स के लिए अगले आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करना है। आईपीएल 2026 में अपने शुरुआती सात मैचों में से छह जीतने के बाद, टीम लगातार छह मैच हार चुकी है, जिससे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें लखनऊ के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अभी 13 अंकों पर कायम पंजाब की टीम इस जीत के साथ 15 अंकों तक पहुंच जाएगी। प्लेऑफ में उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के परिणाम पर भी निर्भर करेगी। प्रिंस यादव के साथ-साथ गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को भी पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है, जो नए चेहरों को मौका देने की चयन समिति की रणनीति को दिखाता है। गिरजा/ईएमएस 22मई 2026