क्षेत्रीय
22-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चार माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने भी दो साल पहले एक गोलीकांड को अंजाम दिया था संभवतः उसके बदले स्वरूप यह कारवाई की गई है।घटनास्थल लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग की है। बदमाशों ने उसे चार गोलियां मारी जिंससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पूरा हेतु भिजवाया जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना गुलाब बाग कॉलोनी की है। यहां अभयेंद्र सिंह पुत्र अटल सिंह तोमर, निवासी अग्रवाल कॉलोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि साल 2024 में अभयेंद्र ने भिंड मे विष्णु यादव हत्याकांड को अंजाम दिया था। संभवतः उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने गुरुवार रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। आनंद पुरोहित/ 22 मई 2026