क्षेत्रीय
22-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शिक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर के पास संचालित यूनिफॉर्म दुकान पर कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल के पास स्कूल यूनिफॉर्म बेचे जाने की शिकायत जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि स्कूल से जुड़ी दुकान में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने दुकान को सील करने की कार्रवाई की। अधिकारियों की टीम ने की जांच पूरी कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे के नेतृत्व में की गई। इस दौरान प्राचार्य चंद्रभान सिंह ठाकुर और समग्र शिक्षा कार्यालय के एपीसी रोहित भांगे भी मौजूद रहे। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनोज राज 22 मई 2026