22-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। देहात थाना इलाके के रातीबड़ क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की ऊपर गाय गिर गई वृद्धा गाय के नीचे बुरी तरह दब गई। परिवार वाले उसे तुरंत ही निकालकर इलाज के लिये अस्पताल ले गए जहां महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रातीबड़ इलाके में रहने वाली 64 साल की वृद्ध महिला गीता बाई के परिवार ने घर में एक गाय पाली हुई है। यह गाय बूढ़ी हो गई है, जिसकी वजह से ठीक से चल नहीं पाती है। गीता बाई इस गाय की देखभाल करती थीं। बीती शाम गीता बाई गाय के पास ही खड़ी थीं, तभी गाय का नियंत्रण बिगड़ा और वह फिसलते हुए गीता बाई की ऊपर गिर गई। गाय के अचानक नजदीक आकर गिरने से गीता बाई भी संभल नहीं पाई और वह गाय के नीचे बुरी तरह दब गई, उनके चीखने की आवाजे सुनकर परिजन वहां आये और उन्हें निकालकर फौरन ही अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के बाद गीता बाई की मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना मिलने के बाद पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौपतें हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। जुनेद / 22 मई