जबलपुर, (ईएमएस)। प्रतिभाशाली गायिका श्रुति संघी ने जीतो नॉर्थ दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सिंगिंग प्रतियोगिता “आगाज़ 4.0” में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा रनर अप करते हुए स्थान प्राप्त किया। श्रुति संघी, शैलेन्द्र संघी की पुत्री एवं सुबोध संघी की भतीजी हैं तथा मूल रूप से संजीवनी नगर, जबलपुर की निवासी हैं। वर्तमान में वे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में संगीत शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। प्रतियोगिता में देश के 15 शहरों से लगभग 3 हजार प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया था, जिनमें से केवल 36 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली में टी-सीरीज के संगीतकारों द्वारा विशेष मास्टर क्लास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026 / 05.16