22-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में जबलपुर स्थि‍त समस्त विद्युत कंपनियों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मरक्षा, बचाव व सुरक्षा के उद्देश्य से एक विशेष शिविर कल्याण भवन में आयोजित किया गया। शिविर में राजेंद्रन नायर ने विद्युत कंपनियों की लगभग एक सैकड़ा महिला कार्मिकों को सेल्फ डिफेंस (निहत्थे मुकाबला करने) एवं होलिस्ट‍िक वर्क आउट का विशेष प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की शुरुआत के समय एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम हैं। इनमें सबसे आवश्यक तत्व सुरक्षा व निडरता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाओं में निरंतर निडरता का संचार होगा। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026 / 05.45