22-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | वर्तमान में शहर की स्वच्छता रैंकिंग के लिये सर्वेक्षण चल रहा है। इस समय सभी स्वच्छता मित्रों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।हम सभी को ग्वालियर शहर को स्वच्छता की टॉप 10 रेंकिंग में आने के लिये कड़ी मेहनतकरनी है तथा इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है जो कि हम सभी के लियेबड़ी चुनौती है। हम सभी मिलकर इस परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें यहीहम सभी की अपने शहर के प्रति सच्ची जिम्मेदारी होगी। उक्त आशय की विचार नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने स्वच्छ वीर सम्मान समारोह 2026 में सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुये व्यक्त किये। बाल भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छ वीर सम्मान समारोह 2026 के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में अपरआयुक्त श्री टी प्रतीक राव, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ प्रियंवदा भसीन, श्रीमती सवित्रीश्रीवास्तव, सुश्री कारिष्नी सिंह, श्री पवन दीक्षित, श्री प्रमोद धनेले मुख्य रूप से उपस्थितरहें। इस अवसर पर शहर के सभी सफाई मित्रों को प्रोत्साहित करते हुये प्रतीकात्मक रूप से 10 महिला एवं 10 पुरुष को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मानित गायिका श्रीमती अंकिता कैलासिया द्वारा स्वच्छता गीतों की प्रस्तुति दी गई इसके साथ ही थ्री ए.एम. क्लब के कवि शिवम सिंह भदौरिया द्वारा अपने काव्य संकलन की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने सम्बोधित करने हुये कहा कि ग्वालियर शहर को साफ व स्वच्छ रखने में सफाई मित्र सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह हम सबके लिये परीक्षा का समय है। हम सभी मिलकर इस चुनौती पूर्ण परीक्षा को अच्छे से पास करें फिर हम सभी परिवार के सदस्य के रूप में मिलकर साथ में सहभोज भी करेंगे।इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर द्वारा सभी स्वच्छता मित्रों को सम्बोधित किया गया तथा इनका प्रोत्साहन करते हुये कहा कि आप सभी भी उतने ही महत्वपूर्ण है जितने कि सीमा परजवान। देश की सीमा पर जवान दुश्मनों की सफाई करते है आप भी देश के अन्दर गंदगी से हमें बचाते हैं।