क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा, लाखो का नशीला माल जप्त - नेटवर्क के तार खंगाल रही पुलिस, एक आरोपी है आदतन तस्कर भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने आदतन गांजा तस्कर को एक बार फिर उसके साथी के साथ दो लाख से अधिक कीमत के गांजे सहित गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक की बोरी लेकर गोविंदपुरा इलाके में एक स्कूल के पास खड़ा है, जो नशीला पदार्थ डिलेवर करने की फिराक में है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड लिया। पूछताछ में उसकी पहचान विश्वकर्मा पिता कालू विश्वकर्मा (24) निवासी ग्राम पुरेना नरसिहगढ जिला दमोह और जितेन्द्र लोधी पिता करन सिंह लोधी (28) निवासी आदमपुर छावनी विलखिरिया भोपाल स्थाई पता ग्राम मोरपा थाना गैरतगंज जिला रायसेन के रुप में हुई। आरोपियो के रखी बोरी की तलाशी 2 लाख 30 हजार कीमत का 7 किलो 670 ग्राम गांजा रखा मिला। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की आरोपी अभिषेक 9 वीं तक पढ़ा है, और ड्रायवरी का काम करता है। वही दूसरा आरोपी जितेन्द्र लोधी भी 9 वीं तक पढ़ा है, और मेहनत-मजदूरी का काम करता है। जितेन्द्र लोधी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ थाना बिलखिरिया में आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज है। पुलिस ने गांजा सहित आरोपियो के मोबाइल भी जप्त किये है। तस्करो से पूछताछ के साथ ही उनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालते हुए पुलिस उनके नेटवर्क के तार तलाश रही है। जुनेद / 23 मई