क्षेत्रीय
23-May-2026
...


- ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा प्रभावी जनसंवाद - ग्राम पंचायत मलोथर में लगी रात्रि चौपाल जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने किया ग्रामवासियों की समस्या का समाधान - भीषण गर्मी में स्वस्थ रहने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया - पखेरू अभियान के तहत पक्षियों के लिए सकोरा रखने की अपील की गई - जनजातीय गरिमा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात 21 आवेदनों का भी हुआ त्वरित निराकरण नर्मदापुरम (ईएमएस)। शुक्रवार को प्रभारी कलेक्टर हिमांशु जैन ने विकासखंड केसला की ग्राम पंचायत मलोथर पहुंचकर प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत ग्रामवासियों से संवाद किया। इस दौरान रात्रि चौपाल का आयोजन कर शासकीय योजनाओं की जानकारी से ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। योजनाओं की जानकारी के साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं को भी सुना गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश अनुसार शासकीय योजनाओं की नागरिकों तक बेहतर पहुंच और प्रशासन तथा नागरिकों के बीच किसी भी प्रकार के फासले को खत्म करना तथा मैदानी स्तर पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना है। इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्रभारी कलेक्टर जैन ने ग्रामपंचायत मलोथर में आयोजित प्रशासन आपके द्वार शिविर में पहुंचकर ग्राम वासियों से परस्पर संवाद किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्राम वासियों को सम्मिलित करते हुए बताया कि प्रशासन आपके द्वारा अभियान जिला प्रशासन की पहल है जिसमें नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में जनहितकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के जिला अधिकारी मैदानी स्तर पर पहुंचकर नागरिकों से मिल रहे हैं तथा इस अभियान के माध्यम से निरंतर रूप से समय-समय पर शिविरों को आयोजित कर नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएग। रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न जिलाधिकारी द्वारा अपने-अपने संबंधित विभागों की जनहित कार्य योजनाओं से उपस्थित ग्राम वासियों को अवगत करवाया। जिसमें कृषि विभाग द्वारा अन्न को बढ़ावा देने के लिए माइनर मिलर, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, मृदा परीक्षण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियों तथा कृषक भाइयों को दी गई। इसी प्रकार नल जल योजना के संबंध में ग्राम वासियों द्वारा मांग की गई की योजना का ग्राम पंचायत में शीघ्र क्रियान्वयन किया जाए जिससे ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामों को घर-घर जल प्राप्त हो सके। प्रभारी कलेक्टर जैन ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में शीघ्र ही योजना की क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की कि आसपास की जिन ग्राम पंचायतों में योजना को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा चुका है वहां पर सभी कनेक्शन धारी ग्रामवासी जलकर आवश्यक रूप से भरे। उन्होंने कहा कि दिए गए जलकर से योजना को सुचारू रूप से संचालित किया जाता है जिसमें प्राप्त जलकर से रिपेयरिंग, बिजली बिल सहित अन्य रखरखाव का कार्य भी इसी जल करके माध्यम से किया जाता है। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम वासियों द्वारा बताई गई पानी निकासी की समस्या का समाधान करते हुए पंचायत द्वारा पानी निकासी के संबंध में उचित कार्य योजना तैयार किए जाने तथा एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने आगामी तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्र ग्राम वासियों से अधिक आवेदन करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए संचालित शासकीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांगों को योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जाए। इसके अतिरिक्त प्रभारी कलेक्टर जैन ने विभागों से संबंधित शासकीय योजनाओं में आ रही समस्याओं का भी समाधान किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी स्तर पर नागरिकों के बीच सतत रूप से संपर्क बढ़ाएं जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने ग्राम बांदरी में शासकीय विद्यालय में खेल मैदान के लिए शिक्षा विभाग को भूमि उपलब्ध करवाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम वासियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे के भी अवगत कराते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग दो बबीता राठौर द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई तथा अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे हैं जन आंदोलन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ करने वर्तमान परिदृश्य डिग्री शिव का के दौरान चलने वाली (हीट वेव्स) लू के संबंध में भी ग्राम वासियों को अवगत कराते हुए कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आगामी 15 दिनों तक हीट वेव चल सकती हैं। इस दौरान हम सभी को सुरक्षा उपाय को अपनाना होगा। गर्मी के संपर्क से बचाव हेतु हल्के वजन के, हल्के रंग के एवं ढीले सूती वस्त्र पहनने तथा सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से खुद को बचाया जाए। प्रचुर मात्रा में पानी तथा तरल पदार्थ का सेवन किया जाए जिससे शरीर में पानी की कमी ना बने। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही अनुपम पहल नीर पाखरु अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों के आसपास पक्षियों के लिए एक एक सकोरा अवश्य स्थापित करें जिससे उन्हें भी इस भीषण गर्मी में पानी प्राप्त हो सके। साथ ही पशुओं के लिए भी घर के आस-पास किसी बड़े बर्तन में पानी रखें। जिला प्रशासन की अनुपम पहल प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल में जनजातीय गरिमा उत्सव धरती आबा कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए जिनका त्वरित निराकरण किया गया। रात्रि चौपाल के दौरान सरपंच मती संगीता धुर्वे, एसडीएम निलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर, मती नीता कोरी, तहसीलदार इटारसी सुनीता साहनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला सुमन खातरकर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 23 मई 2026