- कैप्टेन ठाकुर को दी गई विदाई मधुबनी, (ईएमएस)। पिछले 14 मई से जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी में 34 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कैंप का समापन कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन झा द्वारा शनिवार को आयोजित क्लोज़िंग एड्रेस के बाद हुआ। 500 कैडेटों में 425 कैडेट ऐसे थे जिन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने कैंप स्थित क्वार्टर गार्ड, फायरिंग रेंज, सिमुलेटर रूम का निरीक्षण किया जहां कैंप कमांडेंट ने उन्हें कैंप में चल रहे प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। ग्रुप कमांडर ने उपस्थित कैडेटों और स्टाफ के साथ भी बातकर उन सबका हालचाल जाना। कैंप में उपस्थित रीना झा ने महिला कैडेटों से हुई उनकी बातों से ग्रुप कमांडर को अवगत कराया और महिला कैडेटों की कैरियर काउंसलिंग भी की कैंप के सफल संचालन के लिए कमांडेंट ने कैडेटों की एक पूरी टीम बनाई थी। जिनमे कैंप ड्यूटी इंचार्ज राहुल कुमार रंजन, फ़ूड कैप्टन गोपाल कुमार यादव, डिसिप्लिन कैप्टन ललित कुमार, हाइजीन कैप्टन शिवशंकर पाल, कैंप सीनियर मो. मुश्ताक़, डिप्टी सीनियर दीपक कुमार ठाकुर शामिल थे। इंजीनियरिंग कॉलेज से पहली बार आई कैडेट पल्लवी रानी एवं प्रिया रानी ने बताया कि कैंप आकर बहुत कुछ जानने को मिला। समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ा। उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत कुछ मार्गदर्शन कैंप कमांडेंट एवं पीआइ स्टाफ द्वारा मिला। क्लोज़िंग एड्रेस के दौरान डिप्टी कमांडेंट ले। कर्नल प्रकाश सिंह, एडजुटेन्ट एसएनके शर्मा सहित सभी एएनओ,पीआइ एवं सिविल स्टाफ मौजूद थे। * कैप्टन आरके ठाकुर का हुआ विदाई समारोह क्लोज़िंग एड्रेस के तत्काल बाद झंझारपुर के एएनओ कैप्टन आरके ठाकुर का विदाई समारोह आयोजित हुआ। उन्हें कैंप कमांडेंट के साथ ही रीना झा एवं अन्य पदाधिकारियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विदित हो कि 2009 ई. से एनसीसी के कंपनी कमांडर के तौर पर कैप्टन ठाकुर झंझारपुर में काम कर रहे थे और 2026 ई. में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। (फोटो: ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरा को सम्मानित करते एनसीसी के अधिकारी) कार्तिक कुमार/संतोष झा- २३ मई/२०२६/ईएमएस