क्षेत्रीय
23-May-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर टेकरी मोड़ के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। कंटेनर क्रमांक एनएल 07 AA1668 ने बाइक क्रमांक मप्र 07 जेड बाय 9466 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राधाकृष्ण लोधी (35) और हिम्मत सिंह लोधी (40) निवासी गोरमी, भिंड के रूप में हुई है। दोनों ग्वालियर की ओर से आ रहे थे। सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कंटेनर को जब्त कर लिया है।