क्षेत्रीय
23-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले के खिरिया गुहाश गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे एक खेत पर बने घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में अनिल निसोदिया और बुंदेल सिंह अहिरवार का सेंटिंग का सामान और सिंचाई पाइप जलकर राख हो गए। पीड़ित का कहना है कि करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सेंटिंग का पूरा सामान और खेतों की सिंचाई में उपयोग होने वाले पाइप पूरी तरह नष्ट हो गए। बताया गया है कि किसान मेहनत-मजदूरी और ठेकेदारी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। खेती और रोजगार से जुड़ा महत्वपूर्ण सामान नष्ट होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक लाखों रुपए का सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। - ईएमएस / 23/05/2026