इन्दौर (ईएमएस) शहर में गहराते जलसंकट और पानी की किल्लत से परेशान लोग लगातार निगम से पानी सप्लाई की व्यवस्था सुचारू करने की मांग कर रहे हैं बावजूद परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। इसी आक्रोशित हो विधानसभा क्रमांक 2 में अब जनता क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला और केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंच गई और पानी की परेशानियों से निजात दिलाने की गुहार लगाई। आज सुबह क्षेत्र के रहवासी पानी की समस्या को लेकर विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे और समस्या बताई। इस दौरान कुछ क्षेत्रवासियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर भी पहुंचे और पानी की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हालांकि विधायक रमेश मेंदोला ने उनके सामने ही संबंधित अधिकारियों को बात कर तुरंत समस्या निराकरण के निर्देश दिए। आनंद पुरोहित/ 23 मई 2026