क्षेत्रीय
बुलंदशहर (ईएमएस)। यूपी के बुलंदशहर जिले की जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे किनारे एक महिला का नग्न शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथमदृष्टया देखने में शव कई दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव सुनसान इलाके में फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह घटना गांव सलगवां के पास हुई है। जितेन्द्र 23 मई 2026