क्षेत्रीय
23-May-2026
...


- 12 बोर बंदूक, खाली खोखे, शिकार का मांस, टॉर्च, चाकू, मोबाइल जप्त भोपाल/रायसेन(ईएमएस)। राजधानी के नजदीक रायसेन जिले के सूरई बीट के करमोदिया जंगल में वन्य प्राणी चौसिंगा शिकार करने वाले चार आरोपियो को घेराबंदी कर रंगे हाथो दबोचा है। दबोचे गये आरोपियो में दो सगे भाई भी शामिल हैं। वन विभाग ने आरोपियों के पास से अवैध 12 बोर बंदूक, खाली खोखे, शिकार किया गया मांस टॉर्च, धारदार चाकू, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है। विभाग के अधिकारियो ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात जंगल क्षेत्र में अवैध शिकार किया था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाद अहमद (निवासी जैन मंदिर के पास), आदिल खान और अमान खान (दोनों निवासी तहसील मोहल्ला) तथा राशिद खान (निवासी शरीफ कॉलोनी रायसेन) के रूप में हुई है। आदिल और अमान सगे भाई हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की जॉच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियो से यह जानकारी जुटा रही है, की वह कब से शिकार की वारदातो को अंजाम दे रहे थे, और यदि वह मांस को बेचते थे, तो कहॉ-कहॉ और किन लोगो को यह मांस बेचा जाता था। जुनेद / 23 मई