क्षेत्रीय
23-May-2026
...


- रिटायर्ट जज गिरिबाला सिंह की बहू की संदिग्ध मौत का मामला - फरार आरोपी पति समर्थ सिंह सात दिन के पुलिस रिमांड पर - घटना सहित फरारी में मदद करने वालो के संबध में होगी पूछताछ -कोर्ट में समर्थ के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन भोपाल(ईएमएस)। रिटायर्ट जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला नये मोड़ पर पहुचं गया है। अब तक पुलिस को गुमराह करने वाले ट्विशा शर्मा के फरार आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुए 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर एसआईटी को सौंप दिया है। पुलिस अब उससे घटना सहित फरारी को लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ के आधार पर पुलिस उन लोगों पर भी शिंकजा कस सकती है, जिन्होंने फरारी के दौरान समर्थ सिंह की मदद की होगी। - कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गौरतलब है की समर्थ सिंह को जबलपुर कोर्ट से भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद देर रात पुलिस उसे जबलपुर से लेकर भोपाल पहुंची। शनिवार दोपहर दो बजे उसका मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिये 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, जिसे जस्टिस अनुदिता गुप्ता ने स्वीकार करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया है। - दिल्ली एम्स की चार सदस्य विशेष टीम करेगी पीएम दूसरी और एम्स भोपाल में पिछले 11 दिनों से रखे ट्विशा शर्मा के शव का दूसरी बार पीएम किेये जाने को लेकर भी कवायद तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानी जाये तो दिल्ली एम्स की एक चार सदस्य विशेष मेडिकल टीम शनिवार रात तक भोपाल पहुंचेगी और रविवार को शव का दोबारा पीएम किया जाएगा उसके बाद उनके परीजन अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लेंगे। - रविवार को होगा दोबारा पोस्टमार्टम उल्लेखनीय है की 12 मई को ट्वीशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, उसके बाद कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। साथ ही शव का पीएम एम्स हॉस्पिटल में करवाया गया था। जिसको लेकर मृतका के परिजन शुरू से ही आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं। दोबारा पीएम को लेकर परिवार वालो द्वारा लगाई गई याचिका को मंजूर कर लिया गया था। कोर्ट ने आदेश दिया था, कि दिल्ली एम्स की विशेष टीम पीएम के लिए भोपाल आएगी और दोबारा पीएम किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ मेडिकल विशेषज्ञों की टीम बनाई है, यही विशेष टीम रविवार को ट्विशा शर्मा का फिर से पोस्टमार्टम करेगी। उसके बाद रविवार शाम या सोमवार सुबह तक अंतिम संस्कार को लेकर फैसला हो सकता है। - आरोपी परिवार से उम्मीद रखना बेकार आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड पर लिया है। ट्विशा के परिवार के वकील का कहना है की आरोपी समर्थ लंबे समय से फरार था। उससे पुलिस को कई सवालों के जवाब जानने है। साथ ही पासपोर्ट जब्त को लेकर अपील लगाई गई थी, इस संबध में उसका पासपोर्ट को जब्त करने के लिए कोर्ट ने आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि आगे केस सीबीआई को ट्रांसफर होना है, ऐसे में सीबीआई की कार्यवाही किस एंगल से शुरु होगी यह देखने वाली बात होगी। - समर्थ के चेहरे पर नहीं दिखा तनाव कोर्ट में आरोपी समर्थ के चेहरे पर तनाव नहीं था। ट्विशा के परिवार के वकील का कहना है की अगर समर्थ चाहते तो हादसे वाले दिन ही पुलिस के साथ सहयोग करते और पूरा घटनाक्रम बता देते लेकिन वह लगातार फरार रहे। मामले की सुनवाई नवम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड भोपाल अनुदिता गुप्ता की कोर्ट में हुई, जहां दोनों पक्षों के वकीलों ने करीब 10 मिनट तक अपनी-अपनी दलीलें रखीं। कोर्ट रूम के भीतर सुनवाई के दौरान यह बात चर्चा का विषय बनी रही। कि आरोपी समर्थ सिंह के चेहरे पर न तो घबराहट दिखी और न ही किसी तरह का पछतावा। वह पूरे समय कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों और लोगों को देखता रहा। - समर्थ की रिमांड पर बोले एसआईटी टीम के प्रमुख समर्थ की रिमांड पर एसआईटी टीम के प्रमुख एसीपी रजनीश कश्यप ने कहा की अदालत ने आरोपी समर सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान हमें कई प्रक्रियात्मक कार्रवाइयां करनी हैं, और हम उन्हें निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा करेंगे। - ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम पर क्या बोले कमिश्नर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने कहा कि ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम भोपाल एम्स में ही होना है। जीएडी विभाग इसे देख रहा है, और पुलिस लगातार उनके संपर्क में है। - कब शुरू होगी सीबीआई जांच? ट्विशा शर्मा मामले में भले ही मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। लेकिन दूसरे पोस्टमॉर्टम की तरह यहां भी औपचारिक आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जब तक औपचारिक रूप से सीबीआई जांच अपने हाथ में नहीं लेती, तब तक स्थानीय पुलिस और एसआईटी जांच जारी रखेगी। - गिरिबाला सिंह वकील के रुप में खुद करेंगी अपना बचाव सूत्रो के अनुसार न्यायिक सेवा से रिटायर गिरिबाला सिंह कोर्ट में जिरह करते हुए दिखेंगी। वो अपने केस की पैरवी खुद करेंगी। ट्विशा शर्मा केस में उन्हें आरोपी बनाया गया है, और फिलहाल जमानत पर हैं। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को कैंसिल कराने के लिए ट्विशा के पिता हाईकोर्ट गए हैं। - परिजनों को इंसाफ मिलने की उम्मीद समर्थ सिंह को रिमांड पर लिए जाने को बाद ट्विशा के परिवार वालो ने कहा की रिमांड पर लिए जाने के बाद एक उम्मीद जागी है। पूरा परिवार मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आभारी हैं, जिन्होंने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश दी। अंतिम संस्कार को लेकर फैसला उनके पिताजी को लेना है। जुनेद / 23 मई