क्षेत्रीय
23-May-2026
...


- जिले के सभी थानों पर आमजन की सुनी गई समस्याएं आयुक्त एवं आईजी कोतवाली शहर डीएम एवं डीएसपी मड़िहान में सुनी फरियाद - शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे मीरजापुर (ईएमएस)। जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आने वाले आमजन की सुनी गयी समस्याएं।दिनांकः 23.05.2026 को शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त समाधान दिवस के अवसर पर आर.पी. सिंह पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तथा पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा थाना मड़िहान पर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निरस्तारित हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना अदलहाट पर, क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार द्वारा थाना कछवां पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर द्वारा थाना हलिया पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना ड्रमण्डगंज पर, क्षेत्राधिकारी चकबन्दी द्वारा थाना जिगना पर, तहसीलदार श्रीमती दीक्षा पाण्डेय द्वारा थाना लालगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया । थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नवत् है ।थाना कोतवाली शहर पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, कोतवाली कटरा पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना विन्ध्याचल पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कोतवाली देहात पर 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चील्ह पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कछवां पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना पड़री पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना लालगंज पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना हलिया पर 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त 12 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चुनार पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त व थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया । उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। ईएमएस/मोहने/ 23 मई 2026